उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डूमर में प्रधानाध्यापक की मनमानी से छात्र परेशान

Updated at : 04 Oct 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डूमर में प्रधानाध्यापक की मनमानी से छात्र परेशान

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डूमर में प्रधानाध्यापक की मनमानी से छात्र परेशान

विज्ञापन

फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप समेली प्रखंड के डूमर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डूमर में छात्रों ने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन की मनमानी के कारण मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. छात्र-छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में फॉर्म भरने के नाम पर अवैध रूप से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं. इंटरमीडिएट के लिए 300 रुपये और मैट्रिक के लिए 200 रुपये अतिरिक्त वसूली की जा रही है. छात्र नीतीश कुमार, शहनवाज, सागर कुमार, शिवम् कुमार, रुपेश कुमार, दिलखुश कुमार, सचिन कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, विक्रम कुमार, नंदन कुमार, कबीर कुमार सहित अन्य ने बताया कि पहले दिन एडमिशन के नाम पर 1330 रुपये लिए गये, फिर 1270 रुपये मांगे गये. जबकि जब छात्रों ने ऑफिस में पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि सरकारी निर्धारित फीस 1170 रुपये है. इसके अलावा ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर 50 रुपये अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं. छात्रों ने यह भी शिकायत की कि जब वे फॉर्म भरने पहुंचे तो बताया गया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है. जबकि उन्हें पहले 5 अक्तूबर तक का समय बताया गया था. इससे छात्र-छात्राओं में गहरा रोष है. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया मनीष ठाकुर विद्यालय पहुंचे. उन्होंने बताया कि बच्चों और अभिभावकों की शिकायत पर वे स्थिति का जायजा लेने आए हैं. उन्होंने कहा, विद्यालय में तय फीस से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं. बच्चे आक्रोशित थे. हमने उन्हें शांत कराया है और जिला अधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से जांच की मांग करेंगे, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो. स्थानीय वार्ड सदस्य शंभू कुमार ठाकुर ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और तत्काल जांच की मांग की है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुपम सिन्हा व शिक्षक रंजीत कुमार ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. छात्रों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है. ताकि विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन