जदयू की ओर युवाओं का बढ़ता रुझान, दर्जनों ने थामा पार्टी का दामन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :15 Apr 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू की ओर युवाओं का बढ़ता रुझान, दर्जनों ने थामा पार्टी का दामन

जदयू की ओर युवाओं का बढ़ता रुझान, दर्जनों ने थामा पार्टी का दामन

विज्ञापन

कटिहार जिला अतिथि गृह में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जदयू की सदस्यता ली. जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय एवं महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह राणा ने सभी नवयुवकों को सदस्यता दिलाई. युवाओं का फूल-माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर भव्य स्वागत किया गया. उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा. युवाओं ने पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया. जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम हुई है. प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा जदयू से जुड़ रहे हैं. महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह राणा ने कहा कि पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है.अंत में जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन