स्थानांतरण के बाद शाखा प्रबंधक के सम्मान में विदाई समारोह

स्थानांतरण के बाद शाखा प्रबंधक के सम्मान में विदाई समारोह
कटिहार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा डीएस कॉलेज में कार्यरत शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार के स्थानांतरण पर बुधवार को विदाई समारोह हुआ. शाखा के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने निर्वतमान शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार के साथ अनुभव साझा किए तथा उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण और अनुशासन की सराहना की. उनके मार्गदर्शन में शाखा ने उल्लेखनीय प्रगति की है. सहायक प्रबंधक बीरेंद्र कुमार, प्रधान खंजाची चंदन कुमार प्रधान, लिपिक चंदन कुमार आदि कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की. निर्वतमान शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार ने भी अपने संबोधन में सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि शाखा डीएस कॉलेज के साथ बिताया गया समय उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार अध्याय रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




