शैक्षणिक टूर के दौरान बच्चों ने एसपी से की मुलाकात

Published by :RAJKISHOR K
Published at :15 Apr 2026 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
शैक्षणिक टूर के दौरान बच्चों ने एसपी से की मुलाकात

शैक्षणिक टूर के दौरान बच्चों ने एसपी से की मुलाकात

विज्ञापन

– कानून, सुरक्षा व समाज के प्रति किया जागरूक कटिहार जेएसएम पब्लिक स्कूल डगरूआ पूर्णिया के बच्चों का एक समूह अपने शिक्षक के साथ शैक्षणिक टूर के दौरान कटिहार स्थित पार्क घूमने पहुंचे. भ्रमण के दौरान बच्चों एसपी कटिहार से मिलने की इच्छा जताई. इसके बाद सभी बच्चे अपने शिक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां एसपी शिखर चौधरी कार्यालय में व्यस्त थे. एसपी कक्ष के बाहर मौजूद सिपाही ने एसपी को संदेश दिया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं मिलना चाहते हैं. इस बात पर एसपी ने बिना देर गंवाये बच्चों व शिक्षक को अंदर भेजने का निर्देश दिया. सभी बच्चे शिक्षक के साथ कार्यालय में पहुंचे जहां एसपी ने उन बच्चों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की. इस दौरान बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें कानून, सुरक्षा एवं समाज के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. मुलाकात को और यादगार बनाते हुए बच्चों के बीच उत्साहपूर्वक टॉफी का वितरण भी किया गया. जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया. यह पहल पुलिस और समाज के बीच विश्वास, मित्रता एवं सकारात्मक संबंध को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन