कुश्ती प्रतियोगिता मे विभिन्न प्रांतों के पहलवानों ने करतब का दिखाया जोहर

कुश्ती प्रतियोगिता मे विभिन्न प्रांतों के पहलवानों ने करतब का दिखाया जोहर
कुरसेला बाबा बसुरात दो दिवसीय मेला मलेनियां में दूसरे दिन राज्यस्तरीय कुश्ती का दंगल जारी रहा. कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अयोध्या, गोरखपुर, गाजीपुर, मथुरा, बनारस, कानपुर, झारखंड बराबर, कटिहार, मनिहारी, भागलपुर, पूर्णिया, धमदाहा आदि जगहों के महिला, पुरुष पहलवानों ने कुश्ती दंगल में जोहर दिखा कर विजेता उपविजेता बनकर शिल्ड व पुरस्कार प्राप्त किया. पहलवानी के इस दंगल के बीच ढोल नगाड़ा का धुन व दर्शको की तालियां पहलवानों का भिड़त में हौसला बढ़ता रहा. मेला में इस कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती जिलों के लोग दंगल को देखने जुटे थे. शांति सुरक्षा के लिए थाना पुलिस के अधिकारी दंगल प्रतियोगिता उपस्थित रहा. मलेनियां गांव में लगे इस मेला में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ बना रहा. श्रद्धालुओं ने मंदिर में बाबा बिसुरात की पूजा अर्चना के साथ दुध का जलढारी किया. मनोरंजन के तौर पर मेला में झुला, जम्प आदि के साधन उपलब्ध था. आयोजन को सफल बनाने में मेला समिति के अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, उपाध्यक्ष निरंजन मंडल, कोषाध्यक्ष अमित राज, सचिव पवन कुमार मंडल, तुलसी मंडल, अखिलेश, मिथिलेश, सुधीर, मुनमुन, राजा कुमार आदि ने योगदान निभाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




