जलाकर मार डालने की कोशिश का मामला थाना पहुंचा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :15 Apr 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
जलाकर मार डालने की कोशिश का मामला थाना पहुंचा

जलाकर मार डालने की कोशिश का मामला थाना पहुंचा

विज्ञापन

बरारी थाना के बरैटा पंचायत के जनरेधार गांव के फारुख आलम का 11 वर्षीय पुत्र मोसीन अली मंगलवार की दोपहर पास के आम बागीचा जो सिक्कट के सोहराब अली का है. बगीचा में गये बच्चे को आम तोड़ते देख सोहराब अली ने बाइक से दोड़ाकर बच्चे के साथ मारपीट किया. घायल मासूम बच्चा मोहसीन के पिता ने थाना में आवेदन में बताया कि बच्चे को जान से मारने की नीयत से बागीचा मालिक सोहराब अली ने पहले दौड़ाया. जमीन पर लेटा कर पिटाई की. बाइक के गर्म सैलेन्सर से हाथ, पीठ सहित कई जगह जलाकर बुरी तरह जखमी कर शाम में सेमापुर के चौधरी धर्मकांटा के पास बेहोशी हालत में छोड़कर सोहराब फरार गया. अमानवीय व्यवहार करने वाला सोहराब को पश्चतावा नहीं कि वह एक मासूम के साथ अमानवीय बर्ताव कर खुद को शर्मशार किया है. ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने घायल मोहसीन को सीएचसी बरारी ले गये. जहां गंभीर अवस्था में उसका उपचार शुरू किया गया. परिजनों ने बच्चे को जलाकर मारने की साजिस करने वाले पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की. लोग इसे मानवता को शर्मशार करने वाला कुकृत्य बताया है. थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन