सिरुआ मेला आयोजन को लेकर निकाली कलशयात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :15 Apr 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
सिरुआ मेला आयोजन को लेकर निकाली कलशयात्रा

सिरुआ मेला आयोजन को लेकर निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन

कदवा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महमदपुर पंचायत के पंचायत भवन प्रांगण में जुड़शीतल हिंदी नववर्ष के आगमन पर सिरुआ मेला का आयोजन किया जाता है. भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. चैत्र के अंतिम दिन सिरुआ मेला का आयोजन किया जायेगा. कलशयात्रा में हजारों की संख्या में कन्याओं सहित विवाहित महिलाओं ने भाग लिया. कलशयात्रा पंचायत भवन प्रांगण के समीप पूजा स्थल से निकलकर मोहम्मदपुर पंचायत के सरवरिया टोला, कुशवाह टोला, अनूसूचित जनजाति टोला होते हुए कुम्हड़ी भूतनाथ मंदिर पहुंच कर रीगा नदी में कुमारी कन्याओं व विवाहित महिलाओं ने कलश में जल भरकर भूतनाथ मंदिर होते हुए महम्मदपुर पूजा स्थल पर पहुंच कर कलश शोभायात्रा का समापन किया. कदवा पुलिस भी साथ रही. कलश यात्रा के दौरान कई जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी. महा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. मेला अध्यक्ष कौशल कुमार भारती, पंचायत समिति सदस्य महम्मदपुर पारस कुमार राय, सरपंच मनोरंजन मेहता, सेवानिवृत शिक्षक रघुनाथ मेहता, मेला संरक्षक श्याम नारायण सिंह, शंभू सिन्हा, रंजय सिन्हा, राहुल कुमार मेहता, नवीन मेहता, मंटू ठाकुर, प्रदीप कुमार रविदास, सुरेश मेहता, नागेंद्र शर्मा, हजारी मेहता, छोटू कुमार कामती शामिल थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन