नगर थाना परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :15 Apr 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
नगर थाना परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

नगर थाना परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

विज्ञापन

कटिहार लियो क्लब ऑफ कटिहार टाउन की ओर से नगर थाना परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डेंटल चेकअप, डायबिटीज जांच एवं सामान्य मेडिकल चेकअप की सुविधाएं प्रदान की गयीं. क्लब के सदस्य डॉ शिवाजी चटर्जी ने डेंटल चेकअप का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न किया. उपस्थित लोगों को दांतों की सही देखभाल व स्वच्छता बनाए रखने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से डायबिटीज जांच एवं हेल्थ चेकअप कैंप का भी सफल आयोजन किया गया. शिविर के दौरान सभी लाभार्थियों को टूथपेस्ट एवं ब्रश वितरित किये गये. इस सेवा कार्य के माध्यम से अनेक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त हुआ. लियो पीयूष राज, अमर रामनानी, सुमित मुकीम, तेजस चौरसिया, प्रथम कौशिक, त्रिवेणी कुमार, देवेश अग्रवाल, शुभम सौरव, शिवानी कुमारी, कौशल आलम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन