बलिया बेलौन पुलिस ने पिकअप से नौ मवेशी बरामद

Updated:
विज्ञापन
बलिया बेलौन पुलिस ने पिकअप से नौ मवेशी बरामद

बलिया बेलौन पुलिस ने पिकअप से नौ मवेशी बरामद

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने वाहन जांच करते हुए क्रुरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए मीनापुर फुटानी चौक के पास पिकअप को रोककर तलाशी करने पर नौ पशुओं के साथ पिकअप को जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की सतर्कता से न केवल बड़ी तस्करी की योजना विफल हुई. बल्कि मवेशियों की अवैध तस्करी पर भी अंकुश लगाने का प्रयास किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन कुरसेला थाना की ओर से मवेशियों की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही बलिया बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में टीम ने वाहन जांच कर वाहनों को रोका व तलाशी ली. जांच के दौरान पिकअप में नौ मवेशी बरामद हुआ. पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाना परिसर में लाया गया. तस्कर रेजाउल पिता गरीबुल ग्राम रसलपुर थाना बलिया बेलौन को गिरफ्तार कर तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है. मामले की गहन जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन