जीएम ने पीएम गति शक्ति संरचना को ले रेल अधिकारियों के साथ की बैठक

Published at :28 Feb 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
जीएम ने पीएम गति शक्ति संरचना को ले रेल अधिकारियों के साथ की बैठक

जीएम ने पीएम गति शक्ति संरचना को ले रेल अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे मुख्यालय में वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. पीएम गति शक्ति संरचना के तहत क्षेत्र में माल व लॉजिस्टिक को बढ़ाने और कार्गो हैंडलिंग की बुनियादी संरचना को सुव्यवस्थित करने की रेलवे की प्रतिबद्धता के एक हिस्से के रूप में पूरे क्षेत्र में विकसित किये जा रहे नये गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों के प्रगति का आकलन किया. केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढ़ांचा दो टर्मिनलों के अतिरिक्त असम में छह नये गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों के विकास की घोषणा की है. गति शक्ति कार्गो टर्मिनल अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स टर्मिनल हैं. जिसे कार्गो के तेज और अधिक कुशल संचालन के लिए प्रमुख उद्योग साझेदारों की भागीदारी से निर्माण किया जा रहा है. ये टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. जिससे क्षेत्र में माल लॉजिस्टिक्स की दक्षता में सुधार और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आयेगी. परिणामस्वरूप, भारत लॉजिस्टिक्स परफॉरमेंस इंडेक्स (एलपीआई) में अपनी स्थिति में सुधार कर सकेगा. इन कार्गो टर्मिनलों की स्थापना से भारतीय रेलवे के माल लॉजिस्टिक्स को आधुनिक बनाने और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लक्ष्य को सहयोग प्राप्त होता है. एनएफ रेलवे का विशेष जोर पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी संरचना और परिचालन दक्षता को मजबूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और लॉजिस्टिक नेटवर्क सुदृढ़ होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन