बरारी नपं के 11 वार्डों के गली मोहल्लों में नहीं दिखेगा कचरा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Mar 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
बरारी नपं के 11 वार्डों के गली मोहल्लों में नहीं दिखेगा कचरा

बरारी नपं के 11 वार्डों के गली मोहल्लों में नहीं दिखेगा कचरा

विज्ञापन

कटिहार बरारी नगर पंचायत के ग्यारह वार्ड के सभी गली मोहल्लों से अब कचरे का उठाव किया जायेगा. खासकर गीला व सूखा कचरे का उठाव अलग-अलग हो इसको लेकर ध्यान में रखते हुए दो मैजिक व एक टीपर कुल तीन वाहनों को मुख्य पार्षद बरारी बबीता कश्यप, कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ हिटलर यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को वार्ड की गलियों के लिए रवाना किया. मुख्य पार्षद बबीता यादव ने बताया कि पहले कचरा उठाव के लिए कर्मियों के साथ ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता था. ट्रैक्टर गली मोहल्लों में आसानी से नही जा पाता था. गली मोहल्लों में कचरे का अम्बार लगी रहती थी. तीन नई वाहनों की संख्या को बढ़ाते हुए हरी झंडी दिखाकर कचरा उठाव को रवाना किया गया. इन गाड़ियों पर सूखा कचरा और गीला कचरा का अलग-अलग उठाव हो पायेगा. प्लास्टिक उपयोग पर पूरी तरीके से बैन लगाया है. आमजनों से अपील की कि प्लास्टिक को बैन कर कपड़े की थैली का उपयोग करें. इस तरह नहीं करने से पकड़े जाने पर जुर्माना का प्रावधान है. कोई नगरवासी और दुकानदार प्लास्टिक के थैली का उपयोग करते हैं तो उनपर दो हजार रुपये का फाइन काटा जायेगा. गलती दोहराने पर तीन हजार रुपया का फाइन काटा जायेगा. तीसरी बार पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का फाइन काटा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन