विद्यालय के गेट पर कचरे का अंबार, दुर्गंध से लोग परेशान

कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के कोढ़ा राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार पर कचरे का अंबार लगा हुआ है.
कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के कोढ़ा राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. इस कारण विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कचरे से उठ रही दुर्गंध से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है. जिससे कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है. नवरात्र जैसे पावन अवसर पर जहां पूरे नगर में स्वच्छ वातावरण की अपेक्षा रहती है. विद्यालय के मुख्य द्वार पर कचरे का अंबार नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है. यदि समय पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी, तो श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि छात्रों व आम नागरिकों को राहत मिल सके. इस विषय को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प ने बताया कि स्वच्छता अभियान चलाकर कोढ़ा विद्यालय समेत नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान नियमित रूप चलाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




