इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बने गणेश

Updated at : 26 Nov 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बने गणेश

इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बने गणेश

विज्ञापन

कटिहार पूसी रेलवे मालीगांव गुवाहाटी असम के पूर्व प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी सी सैकिया के अनुशंसा पर कटिहार रेल मंडल स्काउट गाइड फेलोशिप के मंडल सचिव गणेश कुमार ठाकुर को वित्तीय वर्ष 2025-2028 के लिए राष्ट्रीय मुख्यालय इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप नई दिल्ली के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य मनोनीत किया गया है. स्वागत क्षेत्रीय मुख्यालय मालीगांव के राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) खगेश दास द्वारा किया गया. श्री ठाकुर को इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप राष्ट्रीय परिषद् सदस्य मनोनीत किये जाने पर दूरभाष पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एमए मिक्की एवं महासचिव सीमा राठी द्वारा शुभकामना प्रेषित किया. ठाकुर के इस मनोनयन पर पूसी रेलवे कटिहार मंडल स्काउट गाइड फेलोशिप के सदस्य अनूप कुमार, विनय कुमार सिंह, अजय कुमार, सुनील कुमार, कार्तिक, राकेश कुमार, गोपाल कुमार, प्रभात दास, अजित वर्मा, राजेश वर्मा, राम बाबू, रवि रानू, गुड्डू, विवेक कुमार, मोहन लाल गुप्ता, नितेश सिंह, अवधेश यादव, चंदन कुमार, सत्येंद्र कुमार,आदि प्रमुख लोगों ने नवनियुक्त नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश ठाकुर को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन