चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद थानाध्यक्ष सह पुनि कुंदन कुमार के नेतृत्व में चार कोर्ट वारंटियों को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सह पुनि कुंदन कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत प्राणपुर निवासी राम मंडल एवं छोटू मंडल दोनों पिता दिलीप मंडल को उसके घर से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. पश्चिम टोला गांव निवासी शेख हबीब एवं नवरसिया शीज निवासी जमुना सिंह पिता स्व बैजू बिन्द के घर छापामारी कर गिरफ्तार किया गया था. चारों व्यक्तियों पर कोर्ट से वारंट जारी था. जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. उक्त चारों व्यक्तियों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष सह पुनि कुंदन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष विजय राम, एसआई इंद्रमणि महतो, संजीत प्रसाद, पीएसआई जैकी कुमार सहित पुलिस बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन