42 लाख से बनने वाले सड़क व नाला निर्माण किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
42 लाख से बनने वाले सड़क व नाला निर्माण किया शिलान्यास

42 लाख से बनने वाले सड़क व नाला निर्माण किया शिलान्यास

विज्ञापन

बरारी नगर पंचायत के पंचायत भवन अवध चौक की सड़क शिलान्यास कार्यक्रम वार्ड पार्षद रिंकी देवी की अध्यक्षता व उपमुख्य पार्षद अमन कुमार के संयोजन में विधायक विजय सिंह ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया. विधायक ने कहा कि नगर पंचायत की जर्जर सड़क बिहार शहरी आधारभूत सरंचन विकास निगम लि द्वारा कार्यान्वित मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनान्तर्गत वार्ड पांच में मोतीचन्द्र पासवान पंचायत भवन बरारी से अवध नगर चौक तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला का निर्माण कार्य प्राक्कलित राशि 41,67, 080 से गुणवत्ता के साथ निर्माण करने का संवेदक प्रिंस इन्टरप्राईजेज करेंगे. विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धा, विधवा, विकलांग आदि पेंशन में बढ़ोत्तरी कर 11 सौ कर दिया है. विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल विछाया गया है. गरीबों को जमीन के साथ आवास दिया जा रहा है. मौके पर जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मिथलेश सिंह, मुखिया किरण देवी, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, एनएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह, बीर्जु तिवारी, जितेंद्र सिंह, पप्पू चौरसिया, हरिबोल, अनिल रजक, विरेन्द्र सिंह बोबी, त्रिपुरारी कुंवर, छोटू अंसारी, गुड्डु चौधरी, छोटू भारती, वार्ड पार्षद रामनाथ चौधरी, दीपक कुमार सहित नगर पंचायत वार्ड पांच के लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन