3.19 करोड़ से बनने वाला पांचायत सरकार भवन का शिलान्यास

Updated at : 10 Mar 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
3.19 करोड़ से बनने वाला पांचायत सरकार भवन का शिलान्यास

3.19 करोड़ से बनने वाला पांचायत सरकार भवन का शिलान्यास

विज्ञापन

हसनगंज कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 11 यादव टोल में 3 करोड़, 19 लाख, 72 हजार, 498 रुपये से बनने वाली पंचायत सरकार भवन का भूमि पूजन कर मुखिया सागर यादव ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. समाजसेवी अमरनाथ यादव, विनोद यादव, मिलन यादव आदि ने विधिवत पूजा कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. मुखिया ने बताया कि पंचायत सरकार भवन बन जाने से पंचायत के लोगों को एक ही छत के नीचे सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. कार्य करने वाले पंचायत स्तरीय कर्मी व प्रखंड स्तरीय कर्मी को आवासीय सुविधा मिलेगी. समय पर सरकार की योजनाएं क्रियान्वित हो सके. वर्तमान समय में पंचायत सरकार भवन नहीं होने से पंचायत के लोगों को दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय विभिन्न कार्यों को लेकर जाना पड़ता है. पंचायत सरकार भवन बन जाने से लोगों को समय की बचत के साथ आसानी से एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. पंचायत व प्रखंड स्तरीय कर्मी को रहने के लिए शहर जाना पड़ता था. पंचायत सरकार भवन बन जाने से आवासीय सुविधा मिलेगी. समय का बचत होगा और समय पर सरकार की सभी योजनाएं क्रियान्वित हो पायेगी. भवन की गुणवत्ता पर विशेष ख्याल रखें. सकलदेव कुमार सहित ग्रामीण व दर्जनों मजदूर आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन