पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नजीर हुसैन का निधन

Updated at : 24 Oct 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नजीर हुसैन का निधन

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नजीर हुसैन का निधन

विज्ञापन

फलका कटिहार जिला के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नजीर हुसैन का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी. उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार नजीर हुसैन लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे. लोगों के बीच अपने मृदुभाषी स्वभाव व मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे. जिला परिषद उपाध्यक्ष रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे. परिजनों ने बताया कि उनका शनिवार को पैतृक गांव दयालपुर सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा. जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमलोगों में गहरा शोक व्याप्त है. निधन पर जिला परिषद अध्यक्ष गायत्री देवी, बलराम साह, प्रखंड प्रमुख दीप शिखा सिंह, मुखिया, पुष्पा इमरान, भारती कुमारी, बिनोद कुमार मिर्धा, राजेश रंजन, अनीता गुप्ता,अब्दुल माजीद, महेंद्र मुखिया, संजय झा, अमित गुप्ता, अनिसुर रहमान ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन