फॉरेंसिक टीम पहुंची घटनास्थल पर, हत्यारोपित की गिरफ्तारी को टीम गठित

Updated at : 27 Sep 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम पहुंची घटनास्थल पर, हत्यारोपित की गिरफ्तारी को टीम गठित

फॉरेंसिक टीम पहुंची घटनास्थल पर, हत्यारोपित की गिरफ्तारी को टीम गठित

विज्ञापन

कटिहार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दलन नहर के समीप अमरेश चौधरी को अज्ञात अपराधकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही एसपी शिखर चौधरी एसडीपीओ सदर-वन अभिजीत सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशि कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारी को कांड उद्वेदन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. इधर पुलिस कप्तान के निर्देश पर एफएसएल टीम घटनास्थल पर ब्लड सैंपल सहित अन्य साक्ष्य एकत्रित करते हुए अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखा भी बरामद किया है. अमरेश को लगी चार गोली जमीन कारोबारी अमरेश को अपराधियों ने चार गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दिया है. तीन गोली सर पर तथा एक गोली रीढ़ में लगी, गोली लगने के कुछ देर पश्चात ही अमरेश की मौत हो गया. प्रथम दृष्टया यह घटना जमीनी विवाद से संबंधित प्रतीत हो रही है. घटना के उपरांत एसडीपीओ सदर-वन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया तथा अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई की जा रही है. जमीन कारोबार में भूमाफिया ने पूर्व भी की है कई हत्या जमीनी विवाद में पूर्व के महीनों में भी कई घटनाएं को अपराधियों ने सरेआम और सरेशाम अंजाम दिया है. अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर घटना को कारित किया है. शहर की चर्चित घटनाओं में शामिल राजेश यादव, मनीष ठाकुर हत्याकांड, छोटू पोद्दार एवं धीरज हत्याकांड सहित अन्य कई घटना शामिल हैं. इन मामलों में प्रायत सभी मामलों में फिल्मी अंदाज में अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर घटना को अंजाम दिया है. छोटू पोद्दार की हत्या दिनदहाड़े बीच बजार में गोलियों से छलनी कर किया था. राजेश यादव उर्फ राजू की हत्या देर शाम पटेल चौक के पास कर दी गई थी. राजेश यादव हत्याकांड के प्राथमिक कि अभियुक्त मनीष ठाकुर को भी राजेश यादव के रिश्तेदार ने मनीष ठाकुर की सुपारी देकर हत्या करा दिया. धीरज को आठ से नौ अपराधियों ने गोलियो से भून दिया था. भू माफिया के कारण जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हिंसक वारदातें होते आ रही है. यहां तक की अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए सुपारी किलर तक को हायर करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन