पांच किलो अनाज में कटौती, पीडीएस का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल

Updated at : 23 Dec 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
पांच किलो अनाज में कटौती, पीडीएस का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल

प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब लाभुकों को मिलने वाले मुफ्त अनाज में कटौती का गंभीर मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कोढ़ा. प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब लाभुकों को मिलने वाले मुफ्त अनाज में कटौती का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि कई जनवितरण प्रणाली दुकानों पर लाभुकों को निर्धारित पांच किलो अनाज की जगह चार किलो या उससे भी कम अनाज दिया जा रहा है. ताजा मामला कोढ़ा प्रखंड के पचमा गांव से जुड़ा है. जहां डीलर उमाकांत चौधरी अनुज्ञप्ति संख्या 13/89 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अनाज वितरण में कटौती को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. वायरल वीडियो में डीलर उमाकांत चौधरी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जब से डीलर संघ के अध्यक्ष धीरज सिंह बने हैं, तब से ज्यादा कमीशन देना पड़ता है. बताया जाता है कि धीरज सिंह कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद होने के साथ-साथ डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में यदि जनप्रतिनिधियों पर ही कमीशनखोरी जैसे आरोप लग रहे हैं, तो गरीब लाभुकों को उनका पूरा हक कैसे मिलेगा, यह बड़ा सवाल बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक बैठकों के बाद भी अनाज में कटौती हो रही है, तो यह केवल डीलरों की मनमानी नहीं, बल्कि अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की ओर भी इशारा करता है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर जब कोढ़ा की आपूर्ति पदाधिकारी मनजीत माहेश्वरी से सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी गरीब लाभुकों को मुफ्त में पांच किलो अनाज दिया जा रहा है. यदि कोई डीलर कम अनाज देता पाया गया, तो जांच कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन