मनिहारी के अलीनगर दियारा में अगलगी की घटना में 16 परिवारों के घर जले,आग मे झुलसकर एक बच्ची की भी हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2024 10:05 PM
a girl also died due to scorching in the fire
प्रतिनिधि, मनिहारी. मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के अलीनगर दियारा में गुरुवार को अगलगी की घटना में 16 परिवारों के घर जल गये. इस अगलगी में झुलसने से तीन वर्षीय बच्ची उषा कुमारी पिता गोविन्द मंडल की मौत हो गयी. अगलगी की घटना में रामलगन महतो, हरिचंद ठाकुर, दीपक मंडल, गुदर मंडल, गोविंद मंडल, खगेश महतो, अशोक ठाकुर, शंभू ठाकुर, सुबोल मंडल, अनिरूद्ध महतो, रेखा देवी, नकुल मंडल, गौरी, फौकली, मंती, रामजी के घर जले हैं. भोजन पकाने के दौराण यह घटना घटी. घटना की सूचना पर मनिहारी सीओ निहारिका व थानाध्यक्ष पंकज आनंद पहुंचे. सीओ ने तत्काल अग्निपीडित परिवार के बीच पॉलीथिन का वितरण किया. बर्तन, कपडा कीट भी दिया गया. सीओ ने बताया कि निर्धारित सहायता राशि भी जल्द दी जायेगी. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक निशा कुमारी, दक्षिणी कांटाकोश मुखिया शरीफूल उर्फ धोनी, पंसस इमतियाज, हबीब, मोतीउर रहमान आदि मौजूद थे. अगलगी में तीन वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजन में कोहराम मनिहारी. अलीनगर दियारा में अगलगी की घटना में तीन वर्षीय बच्ची उषा कुमारी पिता गोविन्द मंडल की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बच्ची की माता सुन्दरी देवी, गोविन्द मंडल समेत अन्य परिजन इस घटना के सदमे में है. मृतक के परिजन ने बताया कि आग लगने के दौराण वह घर में ही रह गयी थी. बाहर नहीं निकल पायी. बाद में उसका शव मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सीओ निहारिका ने बताया कि घटना बहुत ही दुखद है. मृतक के परिजन को चार लाख रूपये का सहायता राशि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










