भोजन बनाने के दौरान लगी आग, चार घर जलकर राख

भोजन बनाने के दौरान लगी आग, चार घर जलकर राख
अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे पार दियारा पंचायत के विस्थापित परिवार बसे हैं. यहां गुरुवार पूर्वाहन 11.30 बजे जाबिर आलम के घर में भोजन बनाने के दौरान आग लग गयी. चपेट में आकर जाबिर आलम समेत चार परिवारों का घर जलकर राख हो गया. आग लगने से पीड़ित परिवारों का घर में रखा वस्त्र, बर्तन, अनाज, नगदी सहित अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गयी. आग लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी माहौल हो गया था. आग की लपटे देख स्थानीय ग्रामीण जुट गये. आग बुझाने का प्रयास करने लगे. इसकी सूचना स्थानीय दमकल कर्मी को दिया गया. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास करने लगे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक जाबिर आलम, मुजीबुर रहमान, नूरजहां खातून, एजाज का घर जलकर राख हो गया. आग के चपेट में आने से बगल के कई घरों को नुकसान पहुंचा है. इस अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया गया है. संबंधित राजस्व कर्मचारी मनोहर कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अजहर आलम, उप प्रमुख प्रतिनिधि माथुर मंडल ने घटनास्थल पर पहुंचकर अगलगी की घटना का जायजा लिया. राजस्व कर्मचारी ने बताया कि इस अगलगी की घटना में चार परिवारों का घर जला है. प्रमुख प्रतिनिधि, उप प्रमुख प्रतिनिधि ने दुःख व्यक्त किया है.उन्होंने लोगों को खाना बनाने के समय सावधानी बरतनी का अपील की. उन्होंने अग्नि पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है. अमदाबाद प्रखंड में एक छोटी दमकल एवं बोरवेल की व्यवस्था कराने की मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




