बिजली चोरी मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 09 May 2026 6:04 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कदवा ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इसमें विद्युत चोरी करने वाले सात लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी कर उपयोग करते पाया.

विज्ञापन

कदवा. प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कदवा ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इसमें विद्युत चोरी करने वाले सात लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी कर उपयोग करते पाया. मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कदवा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत कनीय अभियंता राजनंदन कुमार पासवान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी की. इस दौरान कई उपभोक्ताओं के यहां बकाया राशि के कारण बिजली विच्छेदित रहने के बावजूद मीटर से पहले तार जोड़कर बायपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. जांच टीम ने प्रखंड के मोहम्मदपुर, कुर्सेलऔर कदवा पंचायत क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल सात लोगों को बिजली चोरी कर उपयोग करते पकड़ा. इनमें अमित कुमार शर्मा, मुनिया देवी, कमलेश शर्मा, विश्वर केवट, हीरा शर्मा, मिंटू रविदास व मीणा देवी द्वारा बिजली चोरी करने से विद्युत विभाग को हजारों रुपये की राजस्व की क्षति हुई है. सभी मामलों में जुर्माना लगाते हुए कुल बकाया राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस दौरान अवैध रूप से जोड़े गए पीवीसी तार को काटकर जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन