अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता देकर किया सहयोग

Updated:
विज्ञापन
अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता देकर किया सहयोग

अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता देकर किया सहयोग

विज्ञापन

बलिया बेलौन आजमनगर प्रखंड स्थित गायघट्टा पंचायत में विगत दिनों अग्निकांड की घटना ने कई परिवारों को भारी क्षति पहुंचाई थी. फारूक़ का पूरा घर जलकर राख हो गया था. चंदन प्रमाणिक, राजू प्रमाणिक, बिलाल सहित अन्य लोगों की दुकानें भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गयी थी. कांग्रेस नेता आफताब कंचन रविवार को घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. आफताब कंचन ने पीड़ित परिवारों को निजी स्तर पर आर्थिक सहायता प्रदान की. प्रशासनिक पदाधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द सरकारी सहायता राशि जारी करने की मांग की. पीडित फारूक, दीपू प्रमाणिक, तुलसी देवी, चंदन प्रमाणिक बिलाल आदि से मिले. सभी पीड़ितों ने आग से हुए नुकसान को साझा करते हुए सहयोग की अपील की. आफताब कंचन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. जब तक सभी को न्याय और मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक प्रयास जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन