अमदाबाद के बबला बन्ना गांव के समीप उपजाऊ जमीन गंगा में कटकर समा रही

Updated at : 31 Oct 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
अमदाबाद के बबला बन्ना गांव के समीप उपजाऊ जमीन गंगा में कटकर समा रही

अमदाबाद के बबला बन्ना गांव के समीप उपजाऊ जमीन गंगा में कटकर समा रही

विज्ञापन

– कई किसानों के खेतीहर जमीन कटकर समायी, कटाव निरोधक कायर् कराने की मांग अमदाबाद प्रखंड में गुरुवार को बबला बन्ना गांव के समीप गंगा नदी से कटाव हो रहा था. लोग भयभीत हैं. बबला बन्ना गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर दो स्थानों पर गंगा नदी से भीषण कटाव जारी है. कटाव स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी हुई थी. बबला बन्ना गांव का अधिकाशं हिस्सा गंगा नदी में कटकर समा चुका है. शेष हिस्से पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है. गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच बबल बन्ना गांव से करीब 100 मीटर दूर दो स्थलों पर खेतिहर जमीन में भीषण कटाव हो रहा था. जानकारी देते हुए भवानीपुर खट्टी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य हबीबुर रहमान ने बताया कि भवानीपुर खट्टी पंचायत के वार्ड संख्या चार के खेतिहर भूमि में गुरुवार को गंगा नदी से कटाव हुई है. जिसके चपेट में आकर रेहाना खातून, सकीम, गयासुद्दीन, मोहसिन, अबूजार, मुकम्मल, मोसमात कालून खातून, तारिक अनवर की जमीन गंगा नदी के गर्भ में समा गया. करीब 50 से 60 मीटर की लंबाई व 10 मीटर की चौड़ाई में खेतिहर जमीन कट कर नदी में समा गया. जेई विश्व वल्लभ ने बताया कि दो स्थलों पर गंगा नदी से हल्की कटाव हुई है. कटाव के संभावना को देखते हुए जल संसाधन विभाग को कटावरोधी कार्य कराने के लिए सूचित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन