नगर पंचायत में लटकते बिजली तार से हादसे की आशंका

नगर पंचायत में लटकते बिजली तार से हादसे की आशंका
कोढा. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है. यहां मात्र 5 फीट की ऊंचाई से बिजली की नंगी तारें गुजर रही हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति या वाहन टकरा सकता है.ग्रामीणों ने कई बार इन लटकती तारों को दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. स्थिति इतनी गंभीर है कि कुछ जगहों पर तारें कच्चे बांसों के सहारे लटकी हुई हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं. इससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इन तारों की मरम्मत नहीं की गई, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है. उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है. कोढा के कनीय विद्युत अभियंता सरवन कुमार ने कहा, जानकारी हमें आपके माध्यम से प्राप्त हुई है. शीघ्र की एजेंसी के माध्यम से पुराने तारों को बदला जायेगा और हाईट बढ़ाई जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




