मक्का की अच्छी पैदावार से किसान खुश

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
मक्का की अच्छी पैदावार से किसान खुश

मक्का की अच्छी पैदावार से किसान खुश

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड में इस बार मकई की खेती करने वाले किसान खुशहाल है. अमदाबाद प्रखंड के दुर्गापुर, भवानीपुर खट्टी, किशनपुर, पार दियारा, दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत में वृहत पैमाने पर मक्के की खेती की जाती है. इस वर्ष प्रखंड में मक्के का अच्छी पैदावार से किसान खुशहाल हैं. प्रखंड बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है. जिस वजह से यहां रबी फसल के रूप में यहां के किसान मक्का, गेहूं, मसूर इत्यादि का खेती करते हैं. समय से पहले बाढ़ आने के कारण यहां के किसानों द्वारा पटसन की खेती की जाती है. रबी फसल के समय लेट से खेत से पानी सूखने के कारण यहां के लोग वृहत पैमाने मक्के की खेती करते हैं. इस वर्ष दुर्गापुर पंचायत के विजय सिंह, फागु लाल सिंह, मनबहाल सिंह, रतन मंडल, योगेश मंडल आदि किसानों ने बताया कि मक्के की खेती की गई थी. इस वर्ष अच्छी उपज हुई है. किसानों ने मक्के की अच्छी पैदावार पर खुशी व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन