एसएचओ को दी विदाई तो नये दारोगा का किया स्वागत

एसएचओ को दी विदाई तो नये दारोगा का किया स्वागत
बरारी थाना परिसर में बीडीओ किशोर कुणाल की अध्यक्षता में आयोजित निवर्तमान थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार का स्थानांतरण किशनगंज होने एवं नये थानाध्यक्ष सुमेश कुमार का स्वागत समारोह का संचालन पूर्व उप प्रमुख अमरेन्द्र सिंह ने किया. वक्ताओं ने स्थानांतरित थानाध्यक्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपराधिक घटनाओं को चौकसी के साथ दबोचने में काफी सफल रहे. ये जहां पदस्थापन करेंगे बरारी की छाप इनके साथ होगी. नये पदस्थापित थानाध्यक्ष से काफी उम्मीद है. चूंकि यहां भूमि विवाद सहित थाना में गरीबों की आवाज को सुन उनकी समस्या का निदान हो यह उम्मीद है. स्थानांतरित थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार एवं थानाध्यक्ष सुमेश कुमार को फूल माला बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. माहौल खुशनुमा ऐसा बना मानो सभी लोग परिवार के सदस्य हो. फुलेन्द्र कुमार ने कहा कि बरारी की जनता काफी व्यवहारिक है. इनका स्वभाव इतना प्रबल रहा कब तेरह माह बीत गया पता हीं नहीं चला. सुमेश कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण मेरी प्राथमिकता होगी. जो भी समस्या होगी उसका निष्पादन कराने में कोई चूक नहीं होगी. आपका सहयोग भी जरूरी है. विदाई व सम्मान समारोह में अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार, बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, सरदार रंजीत सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, राजीव चौधरी, राजीव भारती, अमरजीत सिंह, मुखिया इब्राहिम, मसकूर आलम, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, अंजार आलम, बाबर, चन्द्रमोहन सिंह, विक्की साह सहित गणमान्य नागरिक ने बुके अंगवस्त्र देकर सम्मानित एवं विदाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




