श्रावणी मेला में मुकुरिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला में मुकुरिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

श्रावणी मेला में मुकुरिया में एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

विज्ञापन

बलिया बेलौन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाबा गोरखनाथ धाम में श्रावणी में मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर 10 दिनों के लिए दो मिनट का ठहराव इंटरसिटी ट्रेन संख्या 15719 एवं बालूघाट ट्रेन संख्या 15463 का ठहराव दिये जाने पर यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा. मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया की कटिहार रेल डिवीजन के डीआरएम के आदेशानुसार 14 जुलाई पहली सोमवारी, 21 जुलाई दूसरी सोमवारी, 28 जुलाई तीसरी सोमवारी, चार अगस्त चौथी सोमवारी सहित श्रावण पूर्णिमा एवं मेला के लिए पांच अगस्त से दस अगस्त तक प्रत्येक दिन लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन को दो मिनट के लिए अस्थाई ठहराव का आदेश रेलवे ने दिया है. कमेटी के आग्रह पर बालूरघाट व इंटरसिटी आदि ट्रेनों का ठहराव मुकुरिया रेलवे स्टेशन में दिया है. दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी. श्रावणी में बाबा गोरखनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों की भीड़ जुटती है. यहां नेपाल, भुटान, झारखंड से श्रद्धालु पहुंचते हैं. कांवर में जल भरकर बाबा गोरखनाथ धाम में जलाभिषेक करते हैं. मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिये जाने पर लोगों ने इस के लिए कमेटी के प्रयास की सराहना करते हुए एनएफ रेलवे कटिहार व मंडल रेल प्रबंधक मालीगांव गुहाटी को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन