सड़क जांच को पहुंचे कार्यपालक अभियंता, जेई व संवेदकों में हड़कंप

सड़क जांच को पहुंचे कार्यपालक अभियंता, जेई व संवेदकों में हड़कंप
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के काठघर पंचायत अंतर्गत जल हरीराम पुर गांव में बना मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना अंतर्गत मनिहारी अनुमंडल कार्यपालक अभियंता ने शनिवार को क्षेत्र का भ्रमण कर नव निर्मित सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे. इसकी जानकारी मिलते ही संवेदकों में हड़कंप सा मच गया. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के काठघर पंचायत अंतर्गत गांव में एन एच 81 मुख्य सड़क से महानंदा बंद तक मनिहारी अनुमंडल के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता रविंद्र कुमार सिंह ने पक्की एवं पीचिंग सड़क को खुदाई कर मेटल सहित सड़क निर्माण में लगे अन्य सामग्री की जांच की. कार्यपालक अभियंता के द्वारा निर्माणाधीन सड़कों की जांच करने को लेकर सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं संवेदकों में हड़कंप मचा हुआ था, जांच करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता मनिहारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र सभी मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का जांच किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




