बारसोई पुलिस बेहोश का कराया इलाज, परिजनों को सौंपा

Updated at : 28 Mar 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई पुलिस बेहोश का कराया इलाज, परिजनों को सौंपा

बारसोई पुलिस बेहोश का कराया इलाज, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन

बारसोई ट्रेन में सफर के दौरान नशा खिलाने के पश्चात नशे में पड़े युवक को बारसोई थाना पुलिस ने इलाज कराने के उपरांत उसके परिजनों को सूचित कर उसे सौंप दिया है.बारसोई पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लावारिस अवस्था में मिले एक बेहोश व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. शनिवार की सुबह नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बारसोई स्टेशन के समीप एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और उसे उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. उसका इलाज कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान इकरामुल अली के रूप में हुई, जो पश्चिम बंगाल के पहाड़पुर का रहने वाला है. दिल्ली से ट्रेन के जरिए अपने घर लौट रहा था. रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बिस्कुट दिया, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गया, होश आने पर उसे यह भी याद नहीं था कि वह बारसोई कैसे पहुंचा.बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है, तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अपने वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया. पुलिस ने युवक के पास मिले पैन कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों से संपर्क स्थापित किया, सूचना मिलने पर परिजन पश्चिम बंगाल से बारसोई पहुंचे और इलाज के बाद युवक को अपने साथ सुरक्षित घर ले गए.इस मानवीय पहल के लिए स्थानीय लोगों ने बारसोई पुलिस की सराहना की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन