जनता दरबार में छह मामलों में तीन का निष्पादन

जनता दरबार में छह मामलों में तीन का निष्पादन
हसनगंज थाना प्रांगण में शनिवार की दोपहर भूमि विवाद संबंधित मामलों के निपटारा के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. भूमि संबंधित कुल छह मामलों में तीन मामलों पर सुनवाई की गयी. वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में मामलों का निष्पादन किया गया. सीओ कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि भूमि विवाद मामले के निपटारा के लिए हसनगंज थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में आए मामलों की इंट्री कर सुनवाई की पहल शुरू की गई है. भूमि मापी, बंटवारा, दखल कब्जा, सिमांकन आदि मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










