माक ड्रिल में सबों का सहयोग आवश्यक: चैंबर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
माक ड्रिल में सबों का सहयोग आवश्यक: चैंबर

गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं जिला पदाधिकारी, कटिहार के आदेश पर 07 मई को संध्या 7.00 से 07.10 बजे तक नगर निगम क्षेत्र में ब्लैक आउट माक ड्रिल आयोजित होना है.

विज्ञापन

कटिहार. गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार एवं जिला पदाधिकारी, कटिहार के आदेश पर 07 मई को संध्या 7.00 से 07.10 बजे तक नगर निगम क्षेत्र में ब्लैक आउट माक ड्रिल आयोजित होना है. तय सीमा के लिए पहले सायरन की आवाज से माक ड्रिल की शुरुआत होगी. दूसरे सायरन की आवाज पर समापन होगा. इस अवधि में किसी भी दुकान, घर की लाइट नहीं जलेगी. रोशनी के लिए इन्वर्टर और जनरेटर के बैकअप की भी मनाही रहेगी. राहगीर अगर किसी भी वाहन पर हैं तो इस 10 मिनट की अवधि के दौरान अपने वाहनों की लाइट बंद कर सड़क के किनारे खड़े हो जायेंगे. चैंबर अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर जिला पदाधिकारी द्वारा आहूत बैठक में शामिल होने के बाद महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि माक ड्रिल का उद्देश्य शत्रुतापूर्ण हमले में नागरिकों को सचेत और तैयार रखना है. यह केवल अभ्यास नहीं बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता का प्रतिक है. देश हित से जुड़े इस कार्यक्रम को तमाम विभाग के पदाधिकारी, नगर निगम, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, नागरिक सुरक्षा, कटिहार के स्वयंसेवकों के सहयोग से सफल बनायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन