आठ वर्ष बाद भी पीयू के छात्रों की समस्याएं नहीं हुईं कम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Mar 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
आठ वर्ष बाद भी पीयू के छात्रों की समस्याएं नहीं हुईं कम

आठ वर्ष बाद भी पीयू के छात्रों की समस्याएं नहीं हुईं कम

विज्ञापन

महाविद्यालय जर्जर अवस्था से निकलने को कर रहा तारणहार कटिहार बीएनएमयू धेपुरा से अलग कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पूणिया विवि पूणिया की स्थापना 18 मार्च 2018 को की गयी. स्थापना काल से ही पीयू अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में नामांकित छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को लेकर आस जगी. कई समस्याओं का समाधान भी किया गया. बावजूद स्थापना के आठ वर्ष पूरा होने के बाद भी अधूरे सपनों के साथ आज भी विश्वविद्यालय के छात्र शिक्षा में सुधार की आस लगाए हुए हैं. पीयू विवि सीनेट सदस्य शिवशंकर सरकार ने बताया कि पूर्णिया प्रमंडल को विश्वविद्यालय मिलने से छात्रों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की बहुत बड़ी आस जगी है. महाविद्यालय परिसर अभी भी अपने जर्जर अवस्था से निकलने का प्रयास के लिए तारणहार की तलाश में है. नए कुलपति डॉ विवेकानंद सिंह द्वारा विश्वविद्यालय के आठवीं वर्ष में कुछ शैक्षणिक परिवर्तन करने का आग्रह किया है. शैक्षणिक परिसर में शिक्षक कर्मचारी छात्र के लिए भवन का अभाव और शिक्षक कर्मचारी की कमी का रोना आज भी हो रहा है. सरकार ने कहा कि नये कुलपति नए उत्साह के साथ शैक्षणिक परिसर का अवलोकन करें और शैक्षणिक उत्थान के लिए सबका सहयोग लेकर सबके प्रयास से प्रमंडल के पिछड़ेपन को दूर करने में सामाजिक और राजनीतिक पहल को आगे बढ़ाये, जिससे हर जिले का महाविद्यालय और विश्वविद्यालय परिसर अव्वल दर्जे का बन सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन