मानक के अनुरूप सभी विंदुओं पर बाढ़ पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें: सांसद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मानक के अनुरूप सभी विंदुओं पर बाढ़ पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें: सांसद

मानक के अनुरूप सभी विंदुओं पर बाढ़ पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें: सांसद

विज्ञापन

जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई प्रतिनिधि, कटिहार जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ से बचाव को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) से संबंधित अपने 11 महत्वपूर्ण सुझाव दिये. सांसद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ का मौसम प्रारंभ होने से पूर्व जिले के सभी तटबंधों के सभी संवेदनशील स्थलों जहां बांध टूट जाने या नदी के कटाव से प्रभावित होने की आशंका है. सुदृढ़ीकरण तथा कटाव निरोधक कार्य की पूर्णता सुनिश्चित की जाय. कहा, प्रत्येक वर्ष जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा तटबंध काट देने की घटनाएं घटित होती है. इसकी रोकथाम के लिए मुस्तैदी के साथ तटबंध ग़श्ती 24 घंटे सुनिश्चित की जाय. साथ ही तटबंध सुरक्षा चौकी स्थापित की जाय. बाढ़ आने की स्थिति में प्रभावित आबादी को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ टीम को मोटर बोट, देशी नौका, लाईफ जैकेट सहित तैनात की जा सके. इसकी तैयारी सुनिश्चित हो. किसी भी कीमत पर बाढ़ क्षेत्र में परिचालित होने वाले नौकाओं एवं मोटर बोटों पर क्षमता से अधिक सवारी वमाल लादने की अनुमति नहीं दी जाय. सड़को के कट पॉईन्टस पर सुरक्षा बल तैनात रखा जाय, जो लोगों को सुरक्षित इसपार से उसपार पहुंचाने में सहायता प्रदान करें. प्रभावित पंचायतों में ऊंचे स्थलों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया जाय. जहां हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री गिराना सुविधाजनक हो. बता दें कि जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सांसद, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया है. पर्याप्त मात्रा में पॉलिथीन का भंडारण हो बाढ़ से प्रभावित होने वाले पंचायतों में सामुदायिक रसोई घर एवं भोजनशाला बनाने के लिए आवश्यक तैयारी समय रहते पूरी की जाये. सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं राहत शिविरों में पारा मेडिकल स्टाफ के साथ जीवन रक्षक दवाईयों एवं सर्पदंश निरोधी दवाएं सुरक्षित रखी जाय. राहत शिविरों तथा अन्य ऊंचे स्थलों पर जहां बाढ़ प्रभावित आबादी का आश्रय स्थल रहेगा. वहां शौचालय एवं पर्याप्त चापाकल के साथ मवेशियों के चारा की व्यवस्था की जाय. मौसम पूर्वानुमान एवं नदियों की जल स्तर संबंधी सुचना व्यापक स्तर पर प्रसारित एवं प्रचारित करने की व्यवस्था की जाय. बाढ़ आने की स्थिति में सबसे अधिक पॉलिथिन सीट की मांग बाढ़ विस्थापित परिवार करते है, जो उचित भी है. इसलिए समय रहते पॉलिथीन आपूर्ति के लिए पर्याप्त भंडारण प्रखंड स्तर पर सुनिचित की जाय. बैठक में सांसद श्री अनवर ने कहा कि एसओपी के अनुसार सभी विंदुओं पर बाढ़ पूर्व तैयारी पूर्ण होने से राहत व बचाव कार्य मे परेशानी की संभावना कम होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन