कर्पूरी मार्केट के सामने से हटाया अतिक्रमण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2024 8:49 PM

विज्ञापन

नगर आयुक्त के मौखिक आदेश पर कर्मचारियों ने हटाया दुकान के बाहर का सामान

विज्ञापन

नगर आयुक्त के मौखिक आदेश पर कर्मचारियों ने हटाया दुकान के बाहर का सामान प्रतिनिधि, कटिहार बाजार में लग रहे अतिक्रमण की शिकायत पर गुरुवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार के मौखिक आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान कर्पूरी मार्केट में सहायक मुकेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. सहयोगी के रूप में संतोष कुमार, सुरेश पासवान, सुशील कुमार राम, कौशल कुमार चौधरी लगे रहे. मुकेश कुमार ने बताया कि कर्पूरी मार्केट के कटरा के सामने दुकानदारों द्वारा ही अतिक्रमण कर सामान को रखा जा रहा था. इसकी शिकायत किसी ने नगर आयुक्त से की थी. इसके आलोक में गुरुवार को सभी दुकानदारों को सामान अपने दुकान के अंदर ही रखने को कहा गया है. नहीं मानने की स्थिति में दूसरे दिन जुर्माने की राशि वसूल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन