बारसोई में तीन दिनों तक चार घंटे बाधित रहेगी बिजली

बारसोई में तीन दिनों तक चार घंटे बाधित रहेगी बिजली
बारसोई विद्युत प्रमंडल बारसोई के अधीन आने वाले प्रखंडों की विद्युत आपूर्ति तीन दिनों तक चार घंटे कर बाधित रहेगी, जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता सहदेव सिंह ने बताया कि बीएसआरडीसीएल द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. जिसको लेकर विद्युत पोल शिफ्ट करने का कार्य किया जायेगा. जिस कारण दिनांक 05 मई से 07 मई तक तीन दिनों तक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे के लिए विद्युत प्रमंडल बारसोई अधीन प्रखंड-बारसोई, कदवा, प्राणपुर तथा डंडखोरा क्षेत्रांतर्गत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए हो रही असुुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली संबंधित अपनेे जरूरी काम सुबह 8:00 तक निपटा लेने की सलाह दी है. कहा है कि दोपहर 12:00 बजे के बाद पूर्ववत विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




