बांध टूटने से बिजली का पोल गिरा, बिजली आपूर्ति बाधित

बांध टूटने से बिजली का पोल गिरा, बिजली आपूर्ति बाधित
कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के महादलित टोला जाने वाली नहर का बांध रविवार को टूट गया. सड़क किनारे लगा बिजली का पोल गिर गया. बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है. जिससे भीषण गर्मी में महादलित समाज के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को दी. फोन पर सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम सक्रिय हुई. जेई सरवन कुमार ने बताया कि पोल खड़ा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










