डीएम जनता दरबार 26 लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

डीएम जनता दरबार 26 लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू
– कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कटिहार बिहार सरकार के सात निश्चय तीन के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत सोमवार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने समाहरणालय के सभागार कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आये सभी आवेदकों से रू-ब-रू मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 26 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया. सर्वाधिक 10 मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित प्राप्त हुए. मुख्य रूप से भूमि मापी, मुआवजा उपलब्ध कराने, अतिक्रमण मुक्ति, भूदान, नामांतरण, वासगीत पर्चा जारी करने तथा एसीपी का लाभ दिलाने संबंधी समस्याएं शामिल थी. अन्य मामलों में अपर समाहर्ता व भूमि सुधार उप समाहर्ता से संबंधित चार-चार, एसडीओ से संबंधित पांच, डीपीआरओ, डीएसआर व सीएस से संबंधित एक-एक मामला शामिल है. सुनवाई के दौरान डीएम ने कुछ आवेदकों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया तथा शेष मामलों के यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सबका सम्मान-जीवन आसान”” के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार में प्राप्त मामलों का निस्तारण करते हुए उसी दिन प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे. दरबार में डीएम के अलावा पीजीआरओ, प्रभारी पदाधिकारी लोक जन शिकायत प्रशाखा, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




