निगम के सफाई कर्मियों के बीच गर्म कपड़े का वितरण

Updated at : 08 Jan 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
निगम के सफाई कर्मियों के बीच गर्म कपड़े का वितरण

निगम के सफाई कर्मियों के बीच गर्म कपड़े का वितरण

विज्ञापन

कटिहार ठंड के मौसम में नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने वाले सफाई कर्मियों के सम्मान और सुविधा को लेकर कटिहार नगर निगम की ओर से सराहनीय पहल की गयी. नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर ऊषा देवी अग्रवाल एवं डिप्टी मेयर मंजूर खान ने सफाई कर्मचारियों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे. मेयर ऊषा देवी अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर्मी नगर की रीढ़ हैं. कड़ाके की ठंड, बारिश और गर्मी में भी वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं. जिससे शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहता है. ऐसे कर्मियों की सुरक्षा और सुविधा नगर निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आगे भी सफाईकर्मियों के कल्याण के लिए निगम लगातार प्रयास करता रहेगा. डिप्टी मेयर मंजूर खान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत ही शहर की साफ-सफाई बनी रहती है. ठंड के मौसम में उन्हें गर्म कपड़े उपलब्ध कराना छोटा सा प्रयास है. ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ रहकर काम कर सकें. उन्होंने सभी सफाई कर्मियों से नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग बनाए रखने की अपील की. कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और कर्मचारी भी उपस्थित रहे. गर्म कपड़े पाकर सफाई कर्मियों के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही. मौके पर उप नगर आयुक्त आशुतोष आनंद चौधरी, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कैलाश नारायण चौधरी, निगम पार्षद मनीष घोष, नितेश सिंह, प्रमोद महतो, संजय महतो, चांदनी देवी, आलोक वर्मा एवं अन्य वार्ड पार्षद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन