रेडक्रांस की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों के बीच राशन का वितरण

Published at :05 Feb 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रांस की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों के बीच राशन का वितरण

रेडक्रांस की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों के बीच राशन का वितरण

विज्ञापन

कटिहार भारतीय रेडक्रांस सोसाइटी की ओर से बुधवार को बस्तौल स्थित आनंद मार्गी वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच राशन, बिस्किट, केक, तेल आदि का वितरण किया. अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सबसे बडी सेवा है. परिवार ने अपने माता पिता का परित्याग करना समाज के लिए एक विडंबना है. लेकिन उनकी देखभाल करना वास्तव में अनुकरणीय है. उपाध्यक्ष डॉ रंजना झा व शोभा जायसवाल ने कहा कि रेडक्रॉस पेट्रोन स्वर्ण चमरिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उनके सौजन्य से यह वितरण किया. अपील की कि लोग किसी भी ऐसे मौके पर वृद्धजनों की सेवा के लिए आगे आयें. सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि आगे भी कोशिश रहेगी. यहां ऐसी सेवा दी जा सकें. वृद्धाश्रम के सदस्यों ने किये जा रहे कार्यों, उनकी सेवा के प्रति समर्पण से भाव विभोर हो गया. कहा कि आनंद मार्गी संस्था ने वृद्धाश्रम चलना वाकई में वैसे बुजुर्गों के किये एक बहुत बड़ी राहत है. जो परिवार से किसी न किसी कारणवश अलग है. अपनी जिंदगी जीना चाहते. प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह के साथ सदस्य विनोद अग्रवाल ने कहा कि वृद्धाश्रम के सदस्यों के सेवा भाव अनुकरणीय है. अनंदमार्गी वृद्धाश्रम के अध्यक्ष डॉ एस के भारती के साथ सदस्यों ने रेडक्रांस के सदस्यों द्वारा किये जा रहे सेवा के लिए साधुवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन