आजमनगर प्रमुख व बीडीओ के बीच विवाद, जांच टीम गठित

Published at :13 Feb 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
आजमनगर प्रमुख व बीडीओ के बीच विवाद, जांच टीम गठित

आजमनगर प्रमुख व बीडीओ के बीच विवाद, जांच टीम गठित

विज्ञापन

आजमनगर प्रमुख रोजिदा खातून व बीडीओ कुमार मुकेश के बीच विवाद मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है. जांच का जिम्मा एक जिम्मेदार अधिकारी को दिया गया है. डीडीसी ने बीडीओ आजमनगर कुमार मुकेश के विरुद्ध विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित मामलों के आरोपों की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को लेकर पत्र निर्गत किया है. पत्र में बीडीओ आजमनगर के विरुद्ध प्रभात खबर सहित कई अन्य समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासनिक महकमे के द्वारा उक्त मामलों की अपने स्तर से गहन जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. बताते चलें कि बीते 8 फरवरी को पंचायत समिति सदस्य की सामान्य बैठक होनी थी. बैठक में बीडीओ ने अमर्यादित एवं असहिष्णु बर्ताव किये जाने के कारण पंचायत समिति सदस्यों की मांगों पर बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर निकल गये थे. बीडीओ ने उस वक्त कहा था कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित की लेकिन प्रमुख रोजिदा खातून ने इस बात पर बल देते हुए कहा था कि बैठक का बहिष्कार किया गया है. बीडीओ मनमानी कर रहे हैं. वो अपने लोगों को योजना देने का दवाब बना रहे हैं. ऐसे कई आरोप लगे हैं. इसी के जांच को लेकर उक्त पत्र 11 फरवरी 2025 को उप विकास आयुक्त कार्यालय से निर्गत हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन