जदयू को मजबूत करने पर मंथन, सदस्यता अभियान की समीक्षा

Updated at : 08 Jan 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू को मजबूत करने पर मंथन, सदस्यता अभियान की समीक्षा

जदयू को मजबूत करने पर मंथन, सदस्यता अभियान की समीक्षा

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के बिषहरिया पंचायत के शिशिया ग्राम में जदयू की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया. प्रखंड जदयू के प्रधान महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह के परिसर में संपन्न हुई. अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा उर्फ बिट्टू सिंह ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी 23 पंचायत अध्यक्षों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे. जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, जिला प्रवक्ता इम्तियाज़ हैदर की गरिमामयी उपस्थिति से बैठक को विशेष मजबूती मिली. मुख्य एजेंडा पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा रहा. जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोढ़ा प्रखंड में जदयू का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन