संयुक्त सचिव आपदा ने बाढ़ आपदा को ले सीओ को दिये निर्देश

संयुक्त सचिव आपदा ने बाढ़ आपदा को ले सीओ को दिये निर्देश
बरारी प्रखंड सह अंचल क्षेत्र में बाढ़ आपदा की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे बिहार सरकार आपदा प्रबंधन के संयुक्त सचिव नदीम गफ्फार सिद्धिकी ने बताया कि बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने को सरकार ने तैयारी को लेकर एक- एक प्रखंड की जांच कर रही है. आपदा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं हो इसके लिए अधिकारी को निर्देश दिये गये है. क्षेत्र में जहां बाढ आती है. वहां किस तरह की तैयारी की जा रही है. इस पर विस्तार से जानकारी ली गयी. मौके पर एडीएम आपदा नुरुल एन. आपदा एक्सपर्ट आलोक पाण्डे, पंखुड़ी प्रियम, सीओ मनीष कुमार, संतोष कुमार, अंजनी कुमार आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










