दिव्यांगों की पहचान के लिए आज से लगेगा दिव्यांगता पहचान शिविर

दिव्यांगों की पहचान के लिए आज से लगेगा दिव्यांगता पहचान शिविर
– सहायक निदेशक ने जारी किया दिशा निर्देश कटिहार विभिन्न प्रखंडों में सोमवार से दिव्यांगता पहचान को लेकर विशेष कैंप लगाया जायेगा. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, किशोर न्याय अनुश्रवण समिति, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनके दिव्यांगता प्रमाणीकरण करने, उन्हें स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने को लेकर निर्देश प्राप्त है. इसके आलोक में कटिहार जिला अंतर्गत सभी प्रखंडो में दिव्यांगता पहचान शिविर का आयोजन विभिन्न विभागों की आपसी समन्वय एवं सहयोग से संपन्न किया जाना है. सिविल सर्जन की ओर से निर्धारित रोस्टर के अनुसार कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में 18 वर्ष तक के बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाना है. आदेश में यह भी कहा गया है कि विभागीय निर्देश के आलोक में सभी प्रखंडों में कैपों के सफल आयोजन को लेकर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जन सूचना पदाधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधीन जिले में कार्यरत सभी पदाधिकारी के सहयोग एवं आपसी समन्वय से कैंपों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाना है. साथ ही प्रखंड स्तरीय कैंपों से जिला स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होने के रेफर किये गये बच्चों को उक्त मेडिकल बोर्ड पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना है. विभागीय निर्देश के आलोक में सभी प्रखंडों में कैंपों का सफल आयोजन एवं उन कैंपों तक दिव्यांग बच्चो की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तर पर सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संयुक्त रूप से नोडल पदाधिकारी होंगे. उनके द्वारा इस कार्यक्रम में सफल निष्पादन के लिए पारा लीगल वालंटियर, आंगनबाड़ी सेविका, आशा वर्कर, सभी जनप्रतिनिधियों आदि की सहायता ली जानी है. मेडिकल टीम गठित आदेश के अनुसार बुनियाद केंद्र कटिहार में सोमवार को शिविर आयोजित की जायेगी. जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा में सात मई, अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में आठ मई, अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी में नौ मई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में 10 मई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा में 13 मई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में 14 मई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में 15 मई को कैंप आयोजित की जायेगी. कैंप के लिए मेडिकल बोर्ड गठित की गयी है. जिसमें ईएनटी विशेषज्ञ डॉ विपिन कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमरेन्द्र कुमार, जेनरल फिजिशियन डॉ एसपी विंकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ दीपक शामिल है. स्थानीय अधिकारी करें अनुश्रवण सहायक निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कैंपों के आयोजन को लेकर स्थल का चयन एवं सफल संचालन एव आपसी समन्वय के लिए प्रखंड स्तर पर सभी संबंधितों के साथ समन्वय बैठक एवं संपूर्ण कार्यक्रम का अनुवीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाना है. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिव्यांगता पहचान शिविर में उपस्थित सभी दिव्यांग बच्चों से संबंधित सम्पूर्ण आकड़ों का संग्रहण एवं संधारण पंजी भी सुनिश्चित किया जाय. उसके बाद उनके द्वारा संपूर्ण आंकडों को जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार को उपलब्ध कराया जाना है एवं डीइओ संबंधित आंकड़ों को संकलित कर सहायक निदेशक को उपलब्ध करायेंगे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




