पंडाल में महाभारत के हस्तिनापुर के महल की झलक देखेंगे श्रद्धालु

Updated at : 27 Sep 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
पंडाल में महाभारत के हस्तिनापुर के महल की झलक देखेंगे श्रद्धालु

पंडाल में महाभारत के हस्तिनापुर के महल की झलक देखेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन

हवाई अड्डा फील्ड में इस वर्ष पहली बार दुर्गापूजा का भव्य पंडाल का कराया जा रहा निर्माण कटिहार महाभारत के हस्तिनापुर का महल का पंडाल देखना है तो हवाई अड्डा फील्ड जरूर पहुंचे. शहर के वार्ड नंबर 41 हवाई अड्डा फील्ड में इस वर्ष पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. हवाई अड्डा दुर्गापूजा समिति की ओर से पहले ही वर्ष भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल निर्माण कार्य को लेकर बंगाल और बिहार के 20 कारीगर पिछले एक महीना से पंडाल निर्माण कार्य में लगे हुए हैं. पंडाल निर्माण बांस, कपड़ा और हिट लोन आदि को यूज में लाकर पंडाल को तैयार किया जा रहा है. पूरे पूजा पंडाल के निर्माण में 10 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है. 10 लाख रुपए में पूजा पंडाल, लाइटिंग, प्रतिमा आदि सभी मिलाकर पूरे पूजा का बजट रखा गया है. क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव ने बताया कि हवाई अड्डा फील्ड में इस वर्ष से दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण शुरू किया गया है. पंडाल के रूप में श्रद्धालु यहां पर महाभारत के समय के हस्तिनापुर के महल के रूप में पंडाल यहां देखेंगे. हवाई अड्डा फील्ड में भव्य और पूरी तरह से आकर्षण का केंद्र यह पंडाल होने वाला है. अध्यक्ष यादव ने बताया कि पंडाल निर्माण के फिनिशिंग को अंतिम रूप दिया जा रहा है. श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल का पट सात पूजा से खोल दिया जायेगा. नवमी व दशमी के दिन महा भंडारा का आयोजन किया जायेगा. जहां नवमी के दिन खीर तथा दशमी के दिन खिचड़ी प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया जायेगा. क्लब के अध्यक्ष सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अपील की की इस वर्ष पहली बार हवाई अड्डा फील्ड में दुर्गापूजा पंडाल बनाया गया है. इस भव्य पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालु जरूर पहुंचे. हवाई अड्डा फील्ड में लगेगा भव्य मेला हवाई अड्डा फील्ड इस वर्ष पहली बार दुर्गापूजा पर भव्य पंडाल निर्माण के साथ ही भव्य मेला का भी आयोजन किया जा रहा है. मनोरंजन को लेकर कई साजो सामान पहुंचे हुए हैं. बड़े-बड़े झूले, ड्रैगन झूला, खाने पीने के एक से बढ़कर एक स्टॉल मनोरंजन सर्कस आदि बहुत कुछ मेले में होगा. शहर में दुर्गापूजा के अवसर पर बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर एलडबलूसी मैदान के बाद अब हवाई अड्डा फील्ड में भी इस वर्ष से पूजा पंडाल और साथ ही मेला का श्रद्धालु भरपूर आनंद उठा सकेंगे. हवाई अड्डा फील्ड में जगह की कमी नहीं रहने के कारण श्रद्धालु बड़े आसान से पूजा पंडाल और मेला का भरपूर आनंद उठा पायेंगे. पूजा को सफल बनाने में यह सभी निभा रहे हैं अपनी भूमिका पूरे पूजा को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव, उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, जितेंद्र यादव, संयोजक हरेराम सिंह, सचिव सौरव मालाकार, उपसचिव धृतराष्ट्र सिंह, कोषाध्यक्ष उदय सिंह, उप कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, प्रधान सेवक संजय पासवान, मेला प्रभारी गणेश झा, संतोष मालाकार, राजीव कुमार रंजन, कांता प्रसाद, वॉलंटर प्रभारी रंजीत पोद्दार, जितेंद्र यादव, गोपाल कांति, देवालय प्रभारी हरदेव पोद्दार, सिवन राय, आर्यन सहनी, शैलेंद्र मालाकार, मीडिया प्रभारी बुदुल सिंह, सदस्य अमित सिंह, गुलशन मिश्रा, ध्रुव यादव, गोपाल मंडल, महादेव पोद्दार, रंजन शाह, विकास मालाकार, सिंटू झा, रणधीर सिंह आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन