मां काली को भक्तों ने नम आंखों से दी विदाई

मां काली को भक्तों ने नम आंखों से दी विदाई
कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के खेरिया बाजार में इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गयी. यह परंपरा पिछले कई दशकों से चली आ रही है. जिसे खेरिया हाट के मालिक गौतम चौधरी के द्वारा निरंतर आयोजित किया जाता है. हर साल की तरह इस वर्ष भी मां काली की विशाल प्रतिमा हटिया में ही स्थित मां काली मंदिर में विधिवत स्थापना की गयी. हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां काली से सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना करते रहे. पूजा स्थल पर पूरे क्षेत्र में भक्ति व उत्सव का माहौल देखने को मिला. मां काली की आराधना के साथ ही देर रात तक भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा. शुक्रवार की संध्या बेला में भक्तों ने धार्मिक विधि-विधान के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया. प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गयी. भक्तों ने मां काली से अगले वर्ष पुनः आने की कामना की. ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. डॉ गोपाल कुमार, कर्नल गोपाल कुमार चौधरी, इंजीनियर निशांत कुमार चौधरी, शशांक कुमार चौधरी, इंजीनियर अक्षय कुमार चौधरी, इंजीनियर तुषार कुमार, शुभ कुमार व समस्त चौधरी परिवार व खेरिया बाजार के लोगों ने शांति और सद्भावना बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. पूरे आयोजन के दौरान कोढ़ा पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




