मनरेगा योजना का भुगतान नहीं होने से विकास बाधित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा योजना का भुगतान नहीं होने से विकास बाधित

मनरेगा योजना का भुगतान नहीं होने से विकास बाधित

विज्ञापन

बलिया बेलौन कदवा प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में मनरेगा योजना से छठ घाट, सामुदायिक भवन, पीसीसी सड़क, कलभर्ट का निर्माण के बाद मेटेरियल का भुगतान नहीं होने पर पंचायत में विकास कार्य बाधित है. पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया की मजदूरों का भुगतान हुआ है. लेकिन सिमेंट, बालू ,कंक्रीट आदि मेटेरियल की राशि बकाया है. राशि का भुगतान नहीं होने पर प्रतिनियुक्त भेंडर मेटेरियल देने से इंकार करने के कारण पंचायत में मनरेगा योजना से विकास कार्य बाधित हो रहा है. छह माह पहले योजना पूर्ण होने के बाद भी अब तक मेटेरियल का भुगतान नहीं होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आक्रोश जताते हुए कहा की राशि शीघ्र भुगतान नहीं होता है तो विवश होकर मनरेगा योजना से काम नहीं करने की बात कही. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने कहा की विभाग द्वारा राशि का भुगतान नहीं होने से वह योजना क्रियान्वित रहता है. ऐसे में बिहार सरकार के आदेशानुसार पंचायत में आन गोइंग योजना 20 से अधिक नहीं होने का फरमान जारी किया गया है. राशि भुगतान के अभाव में पंचायतों में दूसरी योजना का शुभारंभ नहीं हो पाने के कारण विकास बाधित होता है. इससे मजदूरोंं को काम नहीं मिलने से रोजगार के लिए पलायन करने में विवश होना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन