भरोसे के बाद भी गोबराही दियारा में नहीं बन पाया माध्यमिक उच्च विद्यालय

भरोसे के बाद भी गोबराही दियारा में नहीं बन पाया माध्यमिक उच्च विद्यालय
कुरसेला गंगा पार के गोबराही दियारा क्षेत्र के आबादी के लिए सरकार उच्च शिक्षा का मुकम्मल व्यवस्था नहीं कर सकी है. गंगा पार दियारा क्षेत्र में निवास करने वाले आबादी के बच्चे प्राथमिका शिक्षा पाने के बाद उच्च शिक्षा पाने से महरुम रह जाते है. गोबराही दियारा में बच्चों के शिक्षा व्यवस्था के नाम पर एक प्राथमिक विद्यालय है. क्षेत्र और नदियों से घिरे रहने के कारण प्राथमिक शिक्षा के बाद बच्चों के लिये बाहर जाकर उच्च शिक्षा कर ग्रहण पाना कठिन हो जाता है. नतीजन दियारा के अधिकांश बच्चों की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय तक सिमट कर रह जाती है. दियारा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए सरकारी स्तर पर सकारात्मक पहल धरातल पर नहीं उतर सका है. तकरीबन दो वर्ष पूर्व तत्कालिक डीएम ने गोबराही दियारा में लगाये कैंप में यहां के निवासियों को प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक उच्च विद्यालय मे परिवर्तित करने का भरोसा दिया था. गोबराही दियारा के निवासियों को माध्यमिक विद्यालय बनने की बड़ी आस जगी थी. भरोसा के दो वर्ष से अधिक गुजर गया. मगर माध्यमिक विद्यालय बनाने की दिशा में धरातल पर अब तक कोई कार्य नहीं हो सका है. दियारा के निवासियों में इस बात को लेकर निराशा व्याप्त है. गोबराही दियारा के ग्रामीण सुभाष कुमार महतो, काशी महतो, विनोद कुमार महतो, उमेश कुमार महतो, राजू कुमार महतो, धनेश्वर महतो, ओपी महतो, सुबोध महतो ने बताया कि उस समय तत्कालिक जिला पदाधिकारी के भरोसे से माध्यमिक विद्यालय बनने की आस बंधी थी. खुशी हुई थी कि दियारा के बच्चे उच्च शिक्षा की पढ़ाई दियारा में कर सकेंगे. डीएम से मिले भरोसे के लगभग दो वर्ष से अधिक गुजरने के बाद माध्यमिक विद्यालय बनाने का कार्य नहीं हो सका है. गंगा पार गोबराही दियारा के विभिन्न टोले में लगभग सात हजार से अधिक आबादी निवास करती है. मध्य विद्यालय बनने से इस आबादी को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकेगा. दियारा के ग्रामीणो ने सरकार से गोबराही में शीघ्र मध्य विद्यालय बनाने का मांग किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




