रैयांपुर महानंदा नदी में पुल निर्माण की मांग

युवा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सलाउद्दीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर महानंदा नदी पर रैयांपुर घाट में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग की है.
बलिया बेलौन. युवा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सलाउद्दीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर महानंदा नदी पर रैयांपुर घाट में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा की क्षेत्र के लोगों द्वारा कई दशक से पुल निर्माण की मांग करते आ रहा है. इसके बावजूद विभाग द्वारा इस पर कुछ पहल नहीं की जा रही है. पुल के अभाव में लोग नाव से नदी पार करते हैं. उन्होंने कहा की चौकी कुरूम पथ पर महानंदा नदी रैयांपुर घाट में उच्च स्तरीय पुल के अभाव में बहुत बड़ी आबादी को आवागमन के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है. विशेष कर बारिश व बाढ़ की समय में करीब दो लाख की आबादी के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है. इस क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए महानंदा नदी नाव से पार करना पड़ता है. बारिश-बाढ़ के समय 15 किमी के बदले 45 किमी दूरी तय करनी पड़ती है. यहां पुल बन जाने से लोगों को आर्थिक लाभ के साथ समय की बचत होगी. लोगों के लिए रोजगार का अवसर बढ़ेगा. मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की रैयांपुर घाट में पुल निर्माण बहुत जरूरी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










