डंडखोरा कांड पुलिस की बर्बरता की पराकाष्ठा: शैलेंद्र

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
डंडखोरा कांड पुलिस की बर्बरता की पराकाष्ठा: शैलेंद्र

डंडखोरा कांड पुलिस की बर्बरता की पराकाष्ठा: शैलेंद्र

विज्ञापन

– सत्तारूढ़ दल के सचेतक ने डंडखोरा के नवादा गांव का लिया जायजा कटिहार जिले के डंडखोरा थाना पर हमला एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट करने व उसके बाद मुख्य आरोपित भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया आलोक चौहान व अन्य आरोपित के घर तोड़फोड़ के बाद भाजपा नेताओं का नवादा गांव आना जारी है. शनिवार की देर शाम सत्तारूढ़ दल के सचेतक व भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ नवादा गांव पहुंचकर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नेताओं से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष व अन्य स्थानीय लोगों से मिलने के बाद सत्तारूढ़ दल के सचेतक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा प्रखंड अध्यक्ष व अन्य लोगों के घर पर जिस तरह पुलिस ने उत्पात मचाया है. वह बर्बरता की पराकाष्ठा है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर एवं डीएसपी पूर्वाग्रह की भावना से ग्रसित होकर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की है. सचेतक ने कहा कि पुलिस ने बदले के भावना से कार्रवाई की है. जिस तरह से घर में लगे हिन्दू देवी देवता का मूर्ति व फोटो को पुलिस की ओर से तोड़फोड़ की गयी. वह साफ हिन्दू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक जिम्मेदार पदाधिकारी के नेतृत्व में ये सब कैसे हुआ. एनडीए सरकार को बदनाम करने के लिए पुलिस की ओर से इस तरह कृत्य किया गया है. कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी गयी है. वही कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही है. बगैर कोर्ट की अनुमति से घर मे तोड़फोड़ करना गैर कानूनी कृत्य है. उन्होंने कहा कि जिसे मुख्य आरोपित बनाया गया है. वह भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष है. साथ ही मुखिया व अन्य कई पदों पर आसीन है. साफ सुथरा छवि के व्यक्ति है. महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है. वह किसी भी सूरत में माफी योग्य नहीं है. ऐसे इंस्पेक्टर एवं डीएसपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यहां से जाने के बाद वह पुलिस महानिदेशक एवं उप मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तथा इस घटना के जिम्मेदार इंस्पेक्टर एवं डीएसपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे. लिखित आवेदन भी समर्पित करेंगे. डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, पर्यवेक्षक विनोद मंडल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक मंडल, रवि साह, प्रेम प्रकाश चौधरी, नरेश मंडल, प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार, प्रखंड महामंत्री राजकुमार मिश्रा, महामंत्री संतोष कुमार साह, ओम प्रकाश चौहान, मनोज ठाकुर थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन